बच्चों में थकान क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 14:42

अगर आपके बच्‍चे को बार-बार थकान महसूस होती है, तो डिहाइड्रेशन इसका पहला कारण हो सकता है। जब भी बच्‍चा थका हुआ महसूस करे तो उसे एक गिलास पानी पीने को कहें। आपके शरीर में 70 पर्सेंट पानी होता है और हाइड्रेटिड ना होने पर इसे ठीक तरह से काम करने में दिक्‍कत आ सकती है।

बच्चों में थकान के कारण (causes of extreme fatigue in child)

आजकल बच्चों में भी थकान होना आम हो गया है। थकान होने पर अक्सर बच्चे थके-थके, सुस्त और शांत रहते हैं। बच्चों में थकान के ये कारण हो सकते हैं (why is my child always tired)-

1. नींद की समस्या (sleep disorders causing fatigue)

अगर कोई बच्चा पर्याप्त नींद नहीं लेता है, तो वह थक जाएगा। बच्चों में नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। बच्चों को रात में कम से कम 8 से 10 घंटे जरूर सोना चाहिए। अगर वे इससे कम सोते हैं, तो वे हमेशा थकान महसूस कर सकते हैं। नींद न आना, बार-बार नींद टूटना, नींद में सपने आना आदि सभी नींद की समस्या हो सकती है। अगर बच्चे को नींद से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

2. दवाइयों का साइड इफेक्ट (side effects medication fatigue)

अकसर आपने सुना होगा कि ये दवाई खाकर मुझे बहुत नींद आ रही है। वही दूसरी तरफ कई ऐसी दवाइयां भी होती हैं, जो थकान का कारण बनती हैं। यानी इन दवाइयों को खाकर थकान महसूस होती है। सामान्य एलर्जी की दवाइयां थकान पैदा कर सकती हैं। दवाइयों का साइड इफेक्ट भी नजर आ सकता है।

3. संक्रमण (infection)

संक्रमण भी बच्चों में थकान का कारण बन सकता है। कुछ संक्रमण ऐसे होते हैं, जो बच्चों को बहुत ज्यादा थका सकते हैं। ऐसी थकान बच्चों में कुछ हफ्तों या महीनों तक रह सकती है। एपस्टीन-बार वायरस (Epstein-Barr virus) बच्चों को बहुत ज्यादा थका सकता है। इसलिए बच्चों को संक्रमण से बचाना जरूरी होता है।

4. पुरानी बीमारियां (chronic disease)

जब पुरानी बीमारियां खराब नियंत्रण में होती हैं, तो वे थकान का कारण बन सकती हैं। थकान का कारण बीमारी पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, खराब नियंत्रित अस्थमा वाले बच्चों को बार-बार सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, इससे उन्हें थकान महसूस होती है। कुछ बीमारियों के लिए, थका हुआ महसूस करना पहला संकेत हो सकता है।

5. एनीमिया (Anemia )

एनीमिया (anemia meaning in hindi) यानी शरीर में खून की कमी। इस स्थिति में भी बच्चों को थकान महसूस हो सकती है। रक्त में लाल कोशिकाएं शरीर में कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ले जाती हैं। जब ये पर्याप्त नहीं होते हैं, तो यह थकान का कारण बनता है। शरीर में खून की कमी की वजह से बच्चों को थका हुआ महसूस हो सकता है।

6. हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism symptoms)

वैसे तो थायराइड की समस्या बढ़ी उम्र के लोगों में अधिक देखने को मिलती है। लेकिन बच्चे भी इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं। कुछ बच्चों में हाइपोथायरायडिज्म थकान का कारण बन सकता है। हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में थायराइड ग्रंथि पर्याप्त थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं करती है, इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और व्यक्ति थकान महसूस करता है।

7. हृदय की समस्याएं (Heart problems)

वैसे तो हृदय से जुड़ी बीमारियां बच्चों में कम ही देखने को मिलती हैं। लेकिन जिन बच्चों को दिल से जुड़ी़ समस्याएं होती हैं, उन्हें अक्सर थका हुआ देखा जा सकता है। कमजोर दिल बच्चों के थकान का कारण बन सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info